अगर आप का पेट साफ नहीं हो पाता, तो रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये चीज, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

0
184

न्यूज़लिंक हिंदी। आजकल कब्ज एक आम पाचन समस्या है, जिसका सामना बहुत से लोग लगातार करते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान पेट की दिक्कतें बढ़ा रहा है।

पेटट साफ न होना उनमें से एक बड़ी समस्या है, गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल इस समस्या को बढ़ावा भी देती है। रोटी, जो भारतीय खानपान का जरूरी हिस्सा है उसमें कुछ ऐसे तत्व मिलाए जा सकते हैं जो कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार भी साबित हो सकते हैं।

चोकर गेहूं के छिलके से बना होता है और यह आटे में मिलाने पर रोटी को ज्यादा फाइबर भी एड करता है। फाइबर पेट के पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और कब्ज को दूर रखता है।

मेथी के बीज पाचन को सुधारने और कब्ज को दूर करने में बहुत ही सहायक होते हैं, आप सूखे मेथी के बीज का पाउडर बनाकर उसे आटे में मिला सकते हैं। मेथी में घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाने में भी मदद करता है और इससे कब्ज की समस्या कम होती है।

इसबगोल की भूसी को एक प्राकृतिक रेचक के रूप में भी जाना जाता है, यह फाइबर से भरपूर होती है और मल को नरम बनाकर आसानी से बाहर निकालने में मदद भी करती है। आप आटे में थोड़ी मात्रा में इसबगोल की भूसी मिला सकते हैं। इससे बनाई गई रोटी नियमित खाने से कब्ज की समस्या में बहुत ही राहत मिलती है।

ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों ही होते हैं, जो कब्ज की समस्या को कम करने में बहुत ही सहायक होते हैं। ओट्स को आटे में मिलाकर रोटी बनाने से पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम भी करता है। साथ ही हार्ट हेल्थ के लिए ओट्स काफी फायदेमंद होते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं।

अलसी में घुलनशील फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो न केवल पाचन में सुधार करते हैं बल्कि कब्ज से भी राहत दिलाते हैं। आप अलसी को पीसकर पाउडर बना सकते हैं और इसे आटे में मिलाकर रोटी भी बना सकते हैं। अलसी की रोटी कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करती है।

गेहूं के साथ अन्य अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी और क्विनोआ का आटा मिलाकर मल्टीग्रेन रोटी भी बनाएं, ये अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन में मदद भी करते हैं। मल्टीग्रेन आटा कब्ज के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें कई प्रकार के फाइबर होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और मल को मुलायम भी बनाते हैं।

आटे में किसी चीज़ को मिलाने के अलावा, रोटी खाने के समय दही या छाछ का सेवन जरूर करना भी फायदेमंद हो सकता है, दही और छाछ प्रोबायोटिक्स से बिल्कुल भरपूर होते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या भी बढ़ाते हैं और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। इससे कब्ज की समस्या कम होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here