न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के भागलपुर में अब 14 अक्टूबर से जीरो से पांच साल तक के बच्चों का आधारकार्ड बनाने का काम अब शुरू होगा। आगे जानिए पूरी प्रिक्रिया।
माता-पिता को बच्चे को डाकघर लेकर आना होगा और आधारकार्ड बनाने के लिए माता या पिता किसी एक का आधार नंबर भी देना होगा। डाककर्मी भी आधारकार्ड बनाने बच्चे का घर भी जाएंगे। इससे लोगों को काफी सुविधा भी होगी।
14 अक्टूबर से भागलपुर सहित पूर्वी क्षेत्र के सभी डाकघरों में जीरो से पांच साल तक के बच्चों का आधारकार्ड बनाने का काम अब शुरू होगा। पोस्टमास्टर जनरल मनोज कुमार ने बताया कि आधारकार्ड बनवाने के लिए माता-पिता को बच्चे को डाकघर लेकर आना पूर्ण रूप से अनिवार्य होगा।
डाककर्मी भी आधारकार्ड बनाने बच्चे का घर भी जाएंगे। इसके लिए माता या पिता किसी एक का अपना आधार नंबर देना होगा। डाकघर द्वारा ही विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है।

