अब शैम्पू से साफ करिये अंडरआर्म्स का सारा कालापन, जानें इस्तेमाल करने का आसान तरीका

0
197

न्यूज़लिंक हिंदी। अंडरआर्म्स, जिसके कालापन के कारण हम अपनी पसंद के स्लीवलेस कपड़े बिल्कुल भी नहीं पहन पाते हैं और अलग पहन भी लें तो खुलकर बाजुओं को उठाने में शर्म आती है।

लेकिन अब आपको झिझक और हिचकिचाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपकी इस समस्या का हल करने वाले हैं। आज हम आपको इस लेख में शैम्पू से बने एक ऐसे नुस्खे की विधि बताने वाले हैं, जो आपकी बगलों से सारा कालापन साफ कर देगी और इतना साफ कर देगी कि आपको किसी भी तरह के कपड़े पहनने में किसी के सामने हाथ उठाने में शर्म नहीं आएगी।

आजकल इंस्टेंट हेयर रिमूव करने के लिए रेजर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बार-बार शेविंग या वैक्सिंग करने से भी हमारी स्किन पर हल्का कालापन भी आ सकता है।

इसके अलावा हार्मोन का चेंज होना, डेड स्किन सेल्स का जमा होना, एक्जिमा जैसी स्किन डिजीज का होना और पोषण की कमी भी बगलों के काले होने का कारण हो सकते हैं। अब आइए जानते हैं अंडरआर्म के कालेपन को आप कैसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप को लेना हैं।

टमाटर पल्प- 1 चम्मच
कॉफी- 1 चम्मच
बेसन- 1 चम्मच
शैंपू- 1 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
नींबू- 1/2​

सबसे पहले आप एक टमाटर लें और उसे कद्दूकस करके 1 चम्मच पल्प तैयार कर लें। अब कटोरी में एक चम्मच कॉफी, बेसन, शैंपू, बेकिंग सोडा और नींबू डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इसे डार्क अंडरआर्म्स एरिया पर लगाएं और 5 मिनट तक सूखने के लिए भी छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद जब आप अपने अंडरआर्म को साफ करेंगे तो पाएंगे कि बगलें अभी पहले से ज्यादा साफ और चमकदार लगती हैं। आप इस नुस्खे का इस्तेमाल काली कोहनी, उंगलियों, घुटनों और गर्दन पर भी लगा सकते हैं।​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here