अब राशन कार्ड की लिस्ट से कट गए दस हजार लोगों का नाम, पकड़े गए कई फर्जी दस्तावेज,अब होगी कार्रवाई

0
160

न्यूज़लिंक हिंदी। अब राशन कार्ड की लिस्ट से कट गए दस हजार लोगों का नाम, अगर आप अपात्र होते हुए राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं तो जल्द ही आपका नाम लाभार्थियों की सूची से कट सकता है।

गाजियाबाद में मुफ्त राशन पाने वाले लगभग 10000 अपात्र लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए गए हैं। सत्यापन में लगभग 30000 लोग अपात्र पाए गए थे। ई-केवाईसी न कराने पर भी राशन कार्ड निरस्त होगा।

अपात्र होते हुए भी मुफ्त राशन का लाभ ले रहे दस हजार लोगों का नाम पात्रता सूची से काट भी दिया गया है। इन लोगों के स्थान पर जो पात्र लोग अब तक राशन कार्ड न बनने से परेशान थे, उनका नाम पात्रता की सूची में जोड़ा गया है। गाजियाबाद जिले में लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त राशन का लाभ दिया जा रहा था।

सरकार द्वारा लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया तो पता चला कि करीब 30 हजार लोग अपात्र हैं। इन अपात्रों का जिले स्तर पर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। जिला पूर्ति विभाग द्वारा सत्यापन के बाद दस हजार लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है। सत्यापन अभी भी जारी है, और ऐसे में इस महीने के अंत तक कई अन्य लोगों के नाम भी लाभार्थियों की सूची से मुख्य रूप से हटाए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here