Bahraich Violence:मृतक रामगोपाल के परिजनों से मिले सीएम योगी, कहा – परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता

0
278
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना @UPGovt की शीर्ष प्राथमिकता है।

लखनऊ, (उत्तर प्रदेश)। बहराइच के महाराजगंज कस्बे में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में रामगोपाल मिश्रा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स तैनात की गई है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सीएम आवास पर बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया। परिवार के साथ महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने अपनी बात रखी और न्याय की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री योगी ने एक्स अकाउंट पर बयान दिया कि बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here