न्यूज़लिंक हिंदी। अब दीपावली से पहले इन उत्पादकों के बैंक खातों में 25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। शासन की ओर से यह धनराशि डेयरी विकास विभाग को ही मुख्य रूप से जारी कर दी गई है।
दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन और साइलेज योजना का यह पैसा कई महीनों से अटका हुआ था, डेयरी विकास विभाग के निदेशक डॉ. संजय खेतवाल ने बताया कि करीब तीन महीने से राज्य के 53 हजार दुग्ध उत्पादकों को दिए जाने वाले दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का भुगतान बिल्कुल भी नहीं हो पाया था। इसमें दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के 10 करोड़ और साईलेज योजना के 15 करोड़ रुपये थे।
अब शासन से बजट जारी कर दिया है। बता दें कि भुगतान न हो पाने से गरीब दुग्ध उत्पादकों के सामने आर्थिक समस्या भी खड़ी हो गई थी। चूंकि दीपावली का त्योहार नजदीक है तो उत्पादकों को ज्यादा चिंता थी। शासन ने अब दुग्ध उत्पादकों की चिंता का समाधान कर दिया है।
दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के 10 करोड़ और साईलेज योजना के 15 करोड़ रुपये जारी भी कर दिये गये हैं। निदेशक ने ये भी बताया कि समिति अध्यक्षों को इसकी सूचना जारी कर दी गई है। राज्य के करीब 53 हजार दुग्ध उत्पादकों के खातों में 25 अक्टूबर तक धनराशि ट्रांसफर कर दी जायेगी।

