जानिए ऐसी कौन सी सब्जी बार-बार यूरिक एसिड बढ़ाने के लिए होती है जिम्मेदार

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी। आजकल यूरिक एसिड से संबंधित समस्या का सीधा संबंध खानपान की आदतों से ही होता है, आम तौर पर पालक हर घर में बनने वाली सब्जी है और लोगों को काफी पसंद भी होती है।

यह ऐसी हरी सब्जी है, जिसे पूरे देश में चाव से खाया जाता है। पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और आयरन भी होता है। सेहतमंद होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए पालक नुकसान का कारण भी हो सकती है।

बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने पर पालक से परेशानी बढ़ भी सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, आयरन के साथ-साथ में पोटशियम और फाइबर के अलावा प्यूरिन भी होता है। प्यूरिन से यूरिक एसिड लेवल बढ़ने का खतरा भी रहता है।

पालक में फाइबर की मात्रा काफी होती है, डाइट में बहुत ज्यादा फाइबर होने से कब्ज, गैस, पेट में दर्द और ब्लोटिंग की परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में पालक को डाइट में सीमित मात्रा में ही शामिल करना चाहिए।

पालक की पत्तियों पर मिट्टी जमी रहती है, बनाने से पहले पालक को ठीक से साफ करना बेहद जरूरी है। मिट्‌टी के बॉडी में जाने से स्टोन की समस्या होने का भी खतरा होता है। इससे किडनी पर दबाव बढ़ने लगता है जिससे डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है।

अगर विशेषज्ञों की माने तो जो लोग ब्लड को पतला करने की दवा ले रहे हों और जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या हो, उन्हें पालक खाने से बिल्कुल बचना चाहिए। ऐसे लोगों को पालक से फायदा के बजाए नुकसान भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here