न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के रोहिणी स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास एक बड़ा धमाका हुआ है, ब्लास्ट इतना तेज था कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार सा भर गया।
दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ के स्कूल की दीवार के पास रविवार सुबह धमाका हुआ है, इसेक बाद घटनास्थल पर धुएं के गुब्बार भी नजर आए। धमाके के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उन्हें कुछ संदिग्ध बिल्कुल भी नहीं मिला है। राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है और वो ही बता पाएंगे कि क्या चीज है और कैसा धमाका हुआ है। चश्मदीद ने वीडियो रिकॉर्ड कर के पुलिस को भेजा और बताया कि धमाका इतना तेज था कि लगा जैसे कोई बम ब्लास्ट हुआ है और इसके बाद मैंने सबसे पहले पुलिस को घटना की जानकारी दी।
घटना के तुरंत बाद धुएं का गुब्बार उठ गया और अब पुलिस ही बता पाएगी कि मामला क्या है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम भी मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। सीआरपीएफ के स्कूल की दीवार के आसपास कुछ दुकानें भी हैं और हो सकता है कि सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ हो लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट सामने बिल्कुल भी नहीं हुआ है।

