आमिर खान की आने वाली ये 5 फिल्में, सलमान-शाहरुख खान पर भारी पड़ेंगी, जानिए

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। आमिर खान की एक फिल्म आई, नाम था- लाल सिंह चड्ढा यूं तो रिलीज के काफी पहले से ही फिल्म को लेकर बवाल हो रहा था, पर आने के बाद लोगों ने इसे पूरी तरह से नकार भी दिया।

यहां फिल्म फ्लॉप हुई, वहां आमिर खान लंबे ब्रेक पर चले भी गए, इस दौरान उन्होंने अपनी कई फिल्मों पर काम किया और अब भी कर रहे हैं। लेकिन साल 2024 भी खत्म होने को है, उनकी कोई भी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। बीते साल सलमान-शाहरुख खान आए, तो फैन्स ने उन्हें काफी मिस भी किया। इस साल के अंत तक उम्मीद है कि ‘सितारे जमीन पर’ आ सकती है, पर अबतक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।

शुरुआत करते हैं उस फिल्म से, जिससे आमिर खान कमबैक करने वाले हैं, यह फिल्म भी डाउन सिंड्रोम पर बेस्ड बताई जा रही है। साल 2007 में उनकी फिल्म आई थी ‘तारे जमीन पर’ इस फिल्म के नाम को थोड़े बहुत बदलाव के साथ उठाया गया है, पर कहानी बिल्कुल भी अलग होगी। खुद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वो इमोशनल कहानी थी, पर इसमें कुछ मस्ती भी होगी।

हालांकि, ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह 2018 में आई ‘चैंपियंस’ का रीमेक होगी, जो स्पैनिश फिल्म थी। इस साल रिलीज नहीं हुई तो यह अगले साल मार्च में आएगी। यह बात तो हर कोई जानता है कि लंबे वक्त से जोया अख्तर उनके साथ काम करना चाहती हैं। कई बार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर चर्चा भी हो चुकी है।

अब कहा जा रहा है कि जोया अख्तर ने एक फिल्म की कहानी सुनाई है, वहीं आमिर ने इसकी स्क्रिप्ट डेवलप करने को भी कहा है। यूं तो यह प्रोजेक्ट डन है, पर जब तक वो कहानी को पूरी तरह सुन नहीं लेते, इसके लिए हामी नहीं भरेंगे। गजनी 2: हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिससे पता लगा कि आमिर खान ‘गजनी 2’ की भी प्लानिंग कर रहे हैं।

इसके पहले पार्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला था। इस फिल्म को लेकर साउथ फिल्ममेकर अल्लू अरविंद से बातचीत भी चल रही है। फिलहाल इसके लिए एक सब्जेक्ट ढूंढा जा रहा है, जल्द ही ऐलान भी किया जा सकता है। इस वक्त किशोर कुमार के बायोपिक की बातें भी चल रही हैं, फिल्म में लीड रोल के लिए आमिर खान को अप्रोच भी किया गया है। ऐसा पता लगा है कि वो इसके लिए इंटरेस्टेड भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here