बाबा सिद्दीकी मर्डर केस : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 15वां आरोपी हुआ गिरफ्तार, भाग गया था लुधियाना

0
217

न्यूज़लिंक हिंदी। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है, इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में वांटेड मुंबई निवासी सुजीत सुशील सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस को ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान सुजीत सिंह को गिरफ्तार भी किया गया है, सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और उसे एक अन्य आरोपी नितिन गौतन सप्रे ने तीन दिन पहले बाबा सिद्दीकी को मारने की योजना के बारे में मुख्य रूप से सूचित भी किया था।

बता दें कि महाराष्ट्र के राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने 15वीं गिरफ्तारी अब तक की है, दो सप्ताह पहले मुंबई में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी सुजीत वह मुंबई के घाटकोपर का रहने वाला है।

पुलिस ने ये भी बताया कि वह एक महीने पहले पंजाब के लुधियाना भाग गया था, जहां से उसे शुक्रवार को मोके से गिरफ्तार किया गया। वह एक महीने से अधिक समय से शहर में अपने ससुराल वालों के घर पर छिपा हुआ था।

उन्होंने ये भी बताया, सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे पूर्ण जानकारी भी दे दी थी। उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया भी कराया था। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here