बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा की कॉपी हैं ये लड़की, लोग हो गए कन्फ्यूज कि वाकई में असली है या नकली

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एक ऐसी ही फैन हैं, जो काफी कुछ करिश्मा की तरह नजर भी आती हैं। करिश्मा कपूर के इस हमशक्ल के वीडियो को सोशल मीडिया पर देख लोग सच में बहुत ही ज्यादा कंफ्यूज हो रहे हैं।

हिना नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट भी किया गया है, वीडियो में 90 के दौर का करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना भी चल रहा है और करिश्मा की हमशक्ल उस पर एक्सप्रेशन्स देती नजर आती हैं। आंखों से लेकर बाल और चेहरा इस हमशक्ल की शक्ल सच में करिश्मा कपूर से काफी मिलती जुलती भी है।

करिश्मा की इस हमशक्ल का नाम हिना है और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तरह के ढेरों वीडियोज आपको जरूर मिलेंगे। हिना, करिश्मा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके हर लुक को कॉपी करने की कोशिश भी करती है।

सोशल मीडिया पर करिश्मा के इस हमशक्ल के वीडियो पर 12 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं और लोग कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने ये भी लिखा, ‘आंखें तो एकदम करिश्मा हैं’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘वाह, लोलो’ जबकि तीसरे ने लिखा, ‘लेकिन करिश्मा के इतने फूले-फूले गाल नहीं है। जो दिखने में हूबहू बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा की कॉपी है, वीडियो को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो गए हैं कि ये वाकई में असली है या नकली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here