मारुति सुजुकी, हुंडई और महिंद्रा कंपनियों की गाड़ियों पर, लाखों रुपये तक की छूट

0
223

न्यूज़लिंक हिंदी। अब दिवाली के खास मौके पर Maruti Suzuki, Hyundai और Mahindra जैसी ऑटो कंपनियों की तरफ से नई कार खरीदने पर लाखों रुपये की बेहतरीन छूट दी जा रही है।

महिंद्रा थार 4×4 के साथ 1.25 लाख तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये की फ्री एक्सेसरीज मिल रही है, वहीं, Bolero Neo के साथ 70 हजार तक का कैश डिस्काउंट, 30 हजार तक की फ्री एक्सेसरीज और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV400 के EL Pro FC वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

हुंडई की पॉपुलर हैचबैक Grand i10 Nios पर 45 हजार तक का डिस्काउंट भी मिलेगा, इसके अलावा एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का भी फायदा दिया जा रहा है। Venue 1.2 के कुछ वेरिएंट्स पर 50 हजार तक की छूट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा हुंडई Alcazar Facelift पर 55 हजार तक का कैश, 30 हजार तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

मारुति Jimny के Zeta वेरिएंट पर 1.75 लाख तक और अल्फा वेरिएंट पर 2.30 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं, Brezza Urbano Edition के LXI वेरिएंट पर 27 हजार तक का कैश और VXI वेरिएंट पर 15 हजाक तक का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इन गाड़ियों पर 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here