भूल कर भी Google पर मत सर्च करना ये 6 शब्द, वरना हैकर्स के निशाने पर आ जाएंगे आप

0
194

न्यूज़लिंक हिंदी। अब हाल ही में चौंकाने वाला एक खुलासा हुआ है, अगर आप Google Search पर कुछ भी डालकर सर्च करते हैं तो आपको सावधान होने की बहुत जरूरत है। यूं ही कुछ भी गूगल पर लिखकर सर्च करना आपको बहुत ही भारी पड़ सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर सिक्योरिटी फर्म Sophos ने इंटरनेट चलाने वाले यूजर्स को यह आगाह करते हुए इस बात की सलाह दी है कि गलती से भी इंटरनेट पर Are Bengal Cats legal in Australia? लिखकर सर्च करने की भूल बिल्कुल भी न करें।

हैकर्स ने कुछ ऐसे फ्रॉड लिंक्स बनाए हैं जिनपर अगर आपने क्लिक किया तो आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथों में भी जा सकती है, इस काम के लिए हैकर्स SEO Poisoning तकनीक का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। जैसे ही आप गूगल पर दिख रहे इन खतरनाक लिंक्स पर क्लिक करेंगे, आपकी सेफ्टी और प्राइवेसी दोनों ही खतरें में पड़ जाएगी।

एसईओ पॉइजनिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें हैकर्स सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में ऐसे हेरफेर भी करते हैं ताकि इस तरह के खतरनाक लिंक्स गूगल सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर ही दिखाई दें। जैसे ही आप इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं और साइट पर चले जाते हैं तो आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और लॉग-इन आईडी और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी को चुरा लिया जाता है।

सभी अकाउंट्स के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, पासवर्ड में अक्षर (छोटे और बड़े दोनों), ही संख्याएं और विशेष सिंबल को भी शामिल करें। इसके अलावा पासवर्ड को नियमित रूप से बदलते भी रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here