न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में हवाओं की वजह से खत्म होगी अब धुंध, आने वाले दिनों में पड़ेगा घना कोहरा,अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।
इससे ठंड का असर और भी बढ़ेगा। रविवार को 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ झांसी सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज और उरई दोनों में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और वाराणसी में 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
हर साल की तरह इस बार भी कोहरे में ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाएगा। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की 89 ट्रेनें इस बार निरस्त की जा सकती हैं। इनकी सूची भी तैयार हो रही है। इस पर मुख्यालय मुहर भी लगाएगा। ट्रेनें दिसंबर से निरस्त की जा सकती हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से लगभग 1.25 लाख यत्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
कोहरे में ट्रेनों का संचालन बहुत ही ज्यादा गडबड़ा जाता है। दृश्यता कम होने की वजह से गति सुस्त हो जाती है। इससे वे देरी की शिकार भी होती हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन दिसंबर से फरवरी तक यानी तीन महीने के लिए प्रतिवर्ष कई ट्रेनों को निरस्त कर देता है।
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से इस बार कोहरे में निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची अब तक लगभग तैयार भी हो गई है। इसमें कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग के साथ इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों ने माथापच्ची की है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। इसमें लखनऊ के रास्ते दिल्ली, पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड आदि राज्यों में जाने वाली ट्रेनों को संयुक्त रूप से निरस्त किया जाएगा।

