नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया आश्रय गृह का शुभारंभ

0
187

न्यूज़लिंक हिंदी। आज 21 नवंबर 2024 को जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा बुलंदशहर द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बुलंदशहर में निर्मित 100 व्यक्तियों हेतु आश्रय गृह का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति मित्तल द्वारा किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बुलंदशहर के समस्त सभासद गण,कर निर्धारण अधिकारी तथा डूडा के शहर मिशन प्रबंधक एवं सामुदायिक आयोजन उपस्थित रहे डूडा शहर मिशन प्रबंधक सौरभ कुमार द्वारा बताया गया कि यह आश्रय गृह दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक शहरी बेघर हेतु आश्रय योजना के अंतर्गत बनाया गया है।

जो 12 महीने सातों दिन 24 घंटे सभी मौसम में खुला रहेगा जिसमें कोई भी व्यक्ति आकर निशुल्क विश्राम कर सकता है इस आश्रय गृह का संचालन स्वयं से भी संस्था उन्नति विकास सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है।

अध्यक्ष महोदय ने समस्त समस्त सभासदों से अनुरोध किया कि आप सभी अपने-अपने वार्डों में भी इस आश्रय गृह के संबंध में जानकारी प्रसारित करें जिससे कि ऐसे लोगों को विश्राम हेतु आश्रय मिल सके जो फुटपाथ रेलवे स्टेशन बस स्टेशन आदि पर अपनी रात्रि विश्राम करते हैं इस आश्रय गृह का प्रयोग इस प्रकार के व्यक्तियों के लिए किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here