Kanpur : रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, फिर पुलिसकर्मी ने बचाई चंद सेकंड में जान

0
167

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, एक महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने के बाद उसकी जान फंस गई और उसे कुछ ही सेकंड में बचा लिया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे के एक पुलिसकर्मी ने महिला को अपनी फुर्ती दिखाकर मौत से पूरी तरह से बचा लिया गया। ये महिला अपने बच्चों का इंतज़ार करते हुए चलती ट्रेन से गिर गई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

रेलवे के एक पुलिसकर्मी ने महिला को अपनी फुर्ती दिखाकर मौत से तुरंत बचाया। ये महिला अपने बच्चों का इंतज़ार करते हुए चलती ट्रेन से गिर गई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि ये बचाव किसी चमत्कार से कम नहीं था।

यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने परिवार के साथ कानपुर से दिल्ली जा रही थी। वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 से ट्रेन में चढ़ी, लेकिन उसके बच्चे पीछे रह गए। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह कोच के दरवाजे के बाहर झुककर मदद के लिए चिल्लाने लगी। महिला को देख दो पुलिसकर्मी उसे सुरक्षित रखने के लिए दौड़ने लगे और तभी महिला गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला स्टेशन आते ही फिसल गई और कोच से नीचे गिर गई और चलती ट्रेन की चपेट में आ गई, लेकिन कुछ ही सेकंड में कांस्टेबल अनूप कुमार प्रजापति ने महिला को पूर्ण रूप से सुरक्षित बचा लिया। महिला के परिवार ने उसे बचाने के लिए पुलिसकर्मी को धन्यवाद भी दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here