UP : संभल में मस्जिद सर्वे पर मचा बवाल, चार की मौत और बीस घायल, स्कूल और इंटरनेट सेवायें हुई बंद

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वे पर मचा बवाल, रविवार सुबह से जारी हिंसा आज भी जारी है, अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। संभल में उस समय अराजकता फैल गई।

जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक में झड़प हो गई, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिंसा के बाद संभल और आसपास में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और 12वीं तक के स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है।

मस्जिद पर विवादास्पद कानूनी लड़ाई चल रही है, दावा किया जा रहा है इसे हिंदू मंदिर की जगह पर बनाया गया था। संभल में पिछले हफ्ते कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का सर्वे किया गया था, इसके बाद एक याचिका दायर कर दावा किया गया था कि जामा मस्जिद वाली जगह पर पहले हरिहर मंदिर था।

रविवार को इस मुद्दे पर जमकर हिंसा भड़क उठी, दरअसल रविवार सुबह एडवोकेट कमिश्नर के नेतृत्व में एक टीम जैसे ही सर्वे करने पहुंची, मस्जिद के आसपास भीड़ भी जमा हो गई और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने वाहनों को भी आग के हवाले भी कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने गोलियां भी चलाईं, इस दौरान कुछ छर्रे पुलिसकर्मियों को लग गए, दीपा सराय इलाके में हुई इस घटना की जांच की मुख्य रूप से की जा रही है। हिंसा के बाद इलाके में फैले तनाव को देखते हुए संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं और 12वीं तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने के लिए आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here