UP : थाने की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, हथियार और गोला बारुद भी हुआ बरामद

0
139

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के जौनपुर जिले की जफराबाद व लाइन बाजार थाने की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर घायल हो गए, उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

एवं उनके कब्जे से हथियार और गोला बारुद भी बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बुधवार को बताया कि हौज मोड़ के पास पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि पशु तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य मोटर साइकिल और पैदल घूम कर रैकी भी कर रहे है। इस सूचना पर पुलिस और भी ज्यादा अलर्ट हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच जौनपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे बैजाबाद से बाईपास जाने वाले मार्ग पर घेराबन्दी कर ललकारा गया मगर बदमाशों ने दीवार के आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायर भी किया गया।

और जब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पिस्टल से फायर किया जिससे दोनों बदमाश पूर्ण रूप से घायल होकर गिर गये और फिर उन्हें मोके से उन्हे धर दबोचा गया। घायल बदमाशो की पहचान साहिल और दानिश के तौर पर की गयी है। उन्हे इलाज के लिये जिला अस्पताल सदर में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here