शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर मंडराया खतरा, ED ने मारी छापेमारी, जानिए पूरा मामला

0
102

न्यूज़लिंक हिंदी। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर मंडराया खतरा, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर एडल्ट फिल्म से जुड़े मामले में इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने आज सुबह छापेमारी की। घर के बाद राज कुंद्रा के ऑफिस में भी छापा मारा गया है।

राज को 19 जुलाई 2021 के एक केस में अरेस्ट किया गया था। उन पर एडल्ट फिल्म बनाने और एक मोबाइल ऐप के जरिए इसे डिस्ट्रीब्यूट करने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने एडल्ट से जुड़े मामले में राज कुंद्रा और उनके अन्य आवासों और दफ्तरों में छापेमारी की है।

ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब आवासीय परिसरों और दफ्तरों की तलाशी भी ली जा रही है। कथित तौर पर यह छापेमारी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़ी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, आपको बता दें कि राज कुंद्रा को पहले जुलाई 2021 में मुंबई अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। बाद में शहर की एक अदालत ने उन्हें पूर्ण रूप से जमानत दे दी थी।

फरवरी 2021 में उनके मड आईलैंड वाले एक बंगले पर मुंबई पुलिस ने छापेमारी भी की थी। कहा जा रहा था कि इस बंगले पर एडल्ट फिल्में शूट होती थीं और इनकी मेकिंग में राज कुंद्रा का नाम आया था। इस केस में टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया था।

राज को 19 जुलाई को इस केस में अरेस्ट भी कर लिया गया था। उन पर फिल्में बनाने और इसे ऐप के जरिए डिस्ट्रीब्यूट करने का आरोप भी लगा। पहले उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया और बाद में यह रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा भी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here