न्यूज़लिंक हिंदी। वाराणसी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कैंट रेलवे स्टेशन पर भीषड़ आग लग गई। जिसमें 200 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।
घटना से मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। घटना को वक्त रहते फायर ब्रिगेड और जीआरपी-आरपीएफ में मिलकर काबू कर लिया गया , नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर खड़ी लगभग 200 मोटरसाइकिल आग में जलकर खाक हो गई। घटना वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थित जीआरपी के पीछे बने रेलवे के मोटरसाइकिल स्टैंड की है, जहां कहा जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी अपने वाहनों को खड़ा करते हैं।
ये हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ, जब अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग फैल गई। सूचना पाकर मौके पर सीओ जीआरपी कैंट और कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, थाना जीआरपी वाराणसी कैंट में तुरंत पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे मशक्कत करके आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। हालांकि इस घटना से कोई बभी जनहानि बिल्कुल भी नहीं हुई है।

