तमिलनाडु में फेंगल तूफ़ान का अलर्ट; 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं तूफानी हवाएं

चक्रवात फेंगल के कारण दक्षिण तटीय और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

0
201

तमिलनाडु में फेंगल तूफ़ान (Fengal storm) की वजह से राजधानी चेन्नई सहित कई इलाक़ों में भारी बारिश और जलभराव की संभावना बनी हुई है। राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा करते हुए मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात फेंगल के कारण दक्षिण तटीय और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। रविवार को प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और शिक्षण संस्थानों से कहा है कि किसी भी तरह की परीक्षा या विशेष कक्षाएं आयोजित न की जाएं। फेंगल की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से कई उड़ानों को रद भी करना पड़ा और चेन्नई एयरपोर्ट को भी अस्थाई तौर पर बंद किया गया है।

जो पूरे साल नहीं हुआ वो दिसंबर में होगा, दिसंबर में रिलीज हो रहीं ये धांसू फिल्में, जानिए

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लगातार हो रही बारिश के चलते दक्षिणी राज्यों के विभिन्न हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने के कारण चेन्नई और पड़ोसी जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। चक्रवात फेंगल से भारी बारिश के बाद चेन्नई के एग्मोर क्षेत्र के पास पूनमल्ली हाई रोड में जलभराव हो गया। इसके साथ ही चेन्नई के क्रोमपेट इलाके में भी शनिवार को जलभराव देखा गया। इस दौरान तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चक्रवात फेंगल के राज्य में पहुंचने पर प्रभावित स्थानों का निरीक्षण भी किया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दक्षिणी तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here