अगर आप बच्चे के PTM अटेंड करने जा रहे हैं, तो टीचर से पूंछें ये सवाल, मालूम पढेंगा कैसा है आपका बच्चा

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। अगर आप बच्चे के PTM अटेंड करने जा रहे हैं, पेरेंट्स को अपने बच्चों का खास ध्यान रखना जरुरी होता है। अगर उन्हें पढ़ाई पर फोकस न करवाया जाए तो बच्चे बिगड़ भी जाते हैं।

स्कूल में बच्चा कैसा कर रहा है ये जानने के लिए पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग होती रहती है। जिसमें टीचर्स बच्चों को उनके हाल के बारे में बताते भी रहते हैं। पीटीएम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। पेरेंट्स को हमेशा इस मीटिंग में जाना चाहिए ताकि उन्हें अपने बच्चे की शैतानी और पढ़ाई दोनों के बारे में पता चल जाए।

कई बार ऐसा होता है कि पेरेंट्स टीचर की सिर्फ बात सुनकर चले जाते हैं उन्हें पता ही नहीं होता है कि टीचर्स से बच्चों को लेकर क्या सवाल पूछने हैं, या पूछते हैं तो एक-दो सवाल और उसके बाद घर वापस आ जाते हैं। घर आने के बाद याद आता है कि टीचर से ये पूछना चाहिए था। पर अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है।

हम आपको कुछ सवाल बताते हैं जो आपको पीटीएम में टीचर्स ने जरुर पूछने चाहिए, इससे आपको पता चल जाएगा आपका बच्चा पढ़ाई में कैसा है और कितनी शैतानी स्कूल में करता है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उन्हें अपने बच्चे की परफॉर्मेंस के बारे में पता चलता रहे। ऐसे में आप एक पैरंट्स टीचर मीटिंग ही है जहां आप अपने बच्चे के बारे में सही से जान भी सकते हैं।

मेरा बच्चा स्कूल में एक्टिवली पार्टिसिपेट करता है और क्लास में अपना ध्यान लगाता है, मेरा बच्चा किस सब्जेक्ट में स्ट्रॉंग है और किस सब्जेक्ट में उसे अभी मेहनत करने की और भी जरुरत है। मेरा बच्चा स्कूल में कैसा बिहेवियरल करता है और बाकी बच्चों के साथ फ्रेंडली रहता है या नहीं।

बच्चे को किसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में इंटरेस्ट है, वो किसमें पार्ट लेने के लिए सबसे आगे भी रहता है। क्लास में वो अपनी चीजों का ध्यान रखता है या डेस्क पर ऐसे ही उसकी चीजें भी पड़ी रहती हैं। बच्चा अगर पढ़ाई में वीक है तो उसके लिए अलग से ट्यूशन लगवाने की जरुरत होती है।

बच्चा क्लास में कुछ ऐसा तो नहीं करता जिसके बारे में हमे पता न हो और हमें उस बारे में जानने की और भी जरुरत हो,बच्चे की ग्रोथ के लिए हम उसकी किस तरह से हेल्प भी कर सकते हैं।

इस तरह के सवाल पूछकर आपको बच्चे के बारे में काफी चीजें पता चल जाएंगी, जो आप घर में उसके बारे में नोटिस करते हैं क्या वो स्कूल में भी वैसा करता है। जब दोनों चीजें एक-सी होंगी तो आपको आइडिया लग जाएगा कि उसे किस तरह से संभालना है और उसे ठीक भी करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here