न्यूज़लिंक हिंदी। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बेहद खुशी जाहिर की। अभिनेत्री की वापसी पर उनके फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए।
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर ममता कुलकर्णी ने अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया। वीडियो में भावुक ममता कहती नजर आ रही हैं। ममता कुलकर्णा वीडियो में कहती हैं, ‘हेलो दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं 25 साल बाद भारत, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं।’
एक्ट्रेस ने ये भी बताया, ‘साल 2000 में भारत से बाहर की अपनी पूरी यात्रा को लेकर मैं बहुत भावुक हूं और अब ठीक 2024 में मैं यहां हूं और मैं वाकई बहुत खुश हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं, मैं बहुत ही ज्यादा भावुक हूं।’
5 साल बाद अपनी मातृभूमि पर वापस आई, 12 साल की तपस्या के बाद 2012 के कुंभ मेले में भाग लिया और ठीक 12 साल बाद 2025 के एक और महाकुंभ के लिए वापस आई। ‘हालांकि, ममता कुलकर्णी ने अपने भारत आने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।
‘वक्त हमारा है’ फेम ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘आंदोलन’ और ‘बाजी’ जैसी सफल फिल्में भी दी हैं। बता दें कि बंबई उच्च न्यायालय ने ममता कुलकर्णी के खिलाफ 2016 में दर्ज किये गये ड्रग्स संबंधी मामले को यह कहते हुए रद्द कर दिया है कि उनके खिलाफ मुकदमा जारी रखना अदालती प्रक्रिया का पूर्ण दुरुपयोग होगा।

