न्यूज़लिंक हिंदी। डोनाल्ड ट्रंप, अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, जो हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में व्हाइट हाउस लौटे हैं।
ट्रंप अपनी प्रभावशाली संपत्ति और असाधारण जीवनशैली से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं, ब्लूमबर्ग के अनुसार ट्रंप की अनुमानित संपत्ति 6.49 बिलियन डॉलर है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर होने वाले सबसे धनी व्यक्तियों में से एक बनाता है। उनकी संपत्ति मूल्यवान रियल एस्टेट होल्डिंग्स, निवेश और बिजनेस वेंचर से आती है।
जो सभी उनकी प्रभावशाली आय और निजी जेट से लेकर घर तक की शानदार संपत्तियों का कलेक्शन भी शामिल हैं। 2024 के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर अपनी जीत के बाद ट्रंप की संपत्ति में प्रभावशाली बढ़ोतरी और भी ज्यादा देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति लगभग 6.49 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
हालांकि यह कथित तौर पर चुनाव के दिन दोगुनी से अधिक भी हो गई, उनकी संपत्ति 8 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई जबकि सितंबर 2024 में यह 3.9 बिलियन डॉलर ही थी। हालांकि, राष्ट्रपति की यह आय उनकी संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा है, जो मुख्य रूप से उनकी विशाल अचल संपत्ति और अलग-अलग बिजनेस वेंचर से ही आती है।
डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति उनके विशाल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में ही है, ट्रंप टॉवर जैसी प्रतिष्ठित संपत्तियां और अमेरिका के प्रतिष्ठित 1290 एवेन्यू में उनकी हिस्सेदारी उनकी संपत्ति में प्रमुख योगदान भी करता हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के मालिक ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में ट्रंप के निवेश ने उनकी वित्तीय स्थिति को और भी बढ़ाया है। उनके पास प्रसिद्ध बोइंग 757, जिसे ट्रंप फोर्स वन के नाम से जाना जाता है। और अन्य मूल्यवान निवेश जैसे 250,000 डॉलर मूल्य की सोने की रॉड और लगभग 1 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी भी मुख्य रूप से शामिल हैं।

