इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा की डेट की घोषित, जानिए किन डेट्स में पदानुसार संपन्न होंगी परीक्षाएं

0
82

अब इलाहबाद हाई कोर्ट की ओर से ग्रुप C एवं ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल पूरी तरह से जारी कर दिया गया है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 4 एवं 5 जनवरी 2025 को दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन भी किया जायेगा।

पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 1030 से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 430 तक आयोजित भी की जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप C एवं ग्रुप D के अंतर्गत बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण करवाई भी गई थी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लिया है।

उन्हें अब स्टेज 1 एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम शेड्यूल पूरी तरह से घोषित कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 जनवरी 2025 को करवाया जायेगा।

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ड्राइवर ग्रेड-IV और ग्रुप- ‘C’ Clerical Cadre पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2025 को वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड III और ग्रुप ‘D’ पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 5 दिसंबर 2025 को ही करवाया जायेगा।

दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहले दिन मॉर्निंग शिफ्ट में Driver Grade-IV पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट में Group- ‘C’ Clerical Cadre पदों के लिए परीक्षा होगी।

जिसका आयोजन दोपहर 3 बजे से 4:30 तक करवाया जायेगा। इसी प्रकार दूसरे दिन पहली पाली में Stenographer Grade- III पदों के लिए और दूसरी पाली में Group- ‘D’ पदों के लिए परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।

जबकि इस भर्ती के माध्यम से 3306 पदों पर भर्ती भी की जाएगी। पदानुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड II हिंदी के लिए 517 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड II अंग्रेजी के लिए 66 पद, जूनियर असिस्टेंट ग्रुप C के लिए 932 पद, पेड अप्रेंटिस ग्रुप सी के लिए 122 पद, ड्राइवर के लिए 30 पद, ट्यूबवेल ऑपरेटर/ प्रॉसेस सर्वर/ प्यून/ चौकीदार/ स्वीपर के लिए के लिए लगभग 1639 पद आरक्षित हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here