Honda Cars India : अब बना रही Honda Elevate पर आधारित BEV, जो कि सबसे पहले भारत में होगी लॉन्च

0
159

अब भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं, और इस योजना में कंपनी अपनी मौजूदा Honda Elevate को भी शामिल करने वाली है। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी Elevate आधारित एक इलेक्ट्रिक एसयूवी को स्थानीय रूप से भी बनाएगी।

बहरहाल इसका ब्रांड और नाम अलग होगा, लेकिन इसे Elevate के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया जाएगा और जो कि इसे इसे 2026 और 2027 के बीच लॉन्च भी कर दिया जाएगा। अब खास बात यह है कि वैश्विक लॉन्च से पहले इस कार को भारत में ही उतारा जाएगा।

अब मतलब ये है कि कंपनी इस कार की कीमत 20 लाख से 26 लाख रुपये के बीच ही निर्धारित कर सकती है, यह एक नया उभरता हुआ सेगमेंट है जो अगले साल पूरी तरह से आकार भी लेगा। अब यह निश्चित रूप से रेगुलर Elevate से ऊपर आएगा, जिसके बारे में Honda का कहना है कि इसे BEV के तौर पर पेश करने के लिए HEV तकनीक से इसको अलग भी कर दिया जाएगा।

ये भी बता दें कि Skoda की तरह Honda भी सुरक्षित खेल खेलने की तैयारी कर रही है और CAFE 3 मानदंडों के साथ-साथ BEV और हाइब्रिड कारों के लिए कराधान पर केंद्र सरकार के रुख पर पूरी पारदर्शिता का इंतजार भी कर रही है। इसकी रणनीति सेगमेंट में अग्रणी होने के अधिक जोखिम भरे रास्ते के बजाय प्रतिद्वंद्वियों से बाजार हिस्सेदारी लेने के लिए मजबूत उत्पाद पेशकशों पर इशारा भी करती है।

अब बारी हैं फीचर्स की तो वैसे Honda ने इस कार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन फिर भी हम इसके बारे में कुछ चीजों का अनुमान तो लगा सकते हैं, सूत्रों के अनुसार इसकी रेंज 500 किमी से 600 किमी होगी और इसमें 60+kWh बैटरी पैक भी दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here