Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों को देखने शहर आये नगर विकास के विशेष सचिव, अधिकारियों को दिये निर्देश

0
155
सड़कों का निरीक्षण करते विशेष सचिव नगर विकास विभाग एमबी सिंह।

निरीक्षण के दौरान कार्यों की भौतिक प्रगति की तकनीकी रूप से समीक्षा की

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के कुशल क्रियान्वयन के लिये गुरुवार को यूरिडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विशेष सचिव नगर विकास विभाग एमबी सिंह ने शहर में बनने वाली 3 सड़कों का भौतिक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ अधिकारी सबसे पहले बर्रा बाई पास से कर्रही रोड होते हुये रामबाग तिराहे से हमीरपुर मुख्य मार्ग तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया इसके बाद अंलकार गेस्ट हाउस से बाबाकुटी होते हुये साउथ एक्स मॉल तक और तीसरी सड़क बगिया क्रासिंग से होते हुये केसा सबस्टेशन तक को देखा। निरीक्षण के दौरान कार्यों की भौतिक प्रगति की तकनीकी रूप से समीक्षा की गई।

तीन सड़कों का किया निरीक्षण
मौके पर तीनों सड़कों पर यूटीलिटी शिफ्टिंग के लिये एक्सवेशन का कार्य होता पाया गया। इसके साथ ही सड़को पर सेन्टर लाइन मार्किंग भी पायी गयी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यदायी संस्था निर्देश दिये गये कि वह इन कार्यों के अत्यन्त तकनीकी स्तर पर मूल्यांकन कर निर्धारित मानक व पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करायें। जिससे आम जनता को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान निरीक्षण में नगर आयुक्त सुधीर कुमार, नगर निगम मुख्य अभियन्ता सिविल, जोनल अभियन्ता-2, और यूरिडा कन्सल्टेन्ट अमित सिंह, अदवित जानी रहे।

अत्याधुनिक तरीकें से बननी है सड़कें
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अन्तर्गत प्रदेश भर की सड़कों को नये मानक एवं नई दिशा देने के प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं। इस योजना के तहत बनने वाली सड़के अत्याधुनिक हरित तकनीकी मानकों के अनुसार विकसित की जा रही है। इन सड़कों का उददेश्य एक ओर जहां यातायात को सुगम बनाने का है, वही दूसरी ओर इन मार्गो पर  पैदल चलने वाले राहगीरों की मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यानाकर्षित करते हुये नवीनतम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। पैदल जानमानस, विकलांग, नेत्रहीन जनों के दृष्टिगत  फुटपाथ पर रैम्प का प्रयोग किया जायेगा।

आकर्षक ग्रीनरी भी की जायेगी विकसित
जगह-जगह लोगों बैठने की उत्तम व्यवस्था, यूटीलिटि डक्ट, वैल कनेक्टेड ड्रेनेज सिस्टम, मार्ग प्रकाश बिन्दुओं की व्यापक क्रियाशीलता तथा उपरगामी विद्युत तारों को व्यवस्थित किये जाने का प्राविधान किया गया है। मार्ग में चौराहों का सौन्दर्यीकरण सम्मिलित किया गया है। इसमें फुटपाथ एवं डिवाइडर पर आकर्षक ग्रीनरी किये जाने का प्राविधान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here