Bihar : 7वीं क्लास काक्षात्र बन गया करोड़पति, जानिए कैसे आए बैंक खाते में 87 करोड़ रुपये

0
315

बिहार में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया, सातवीं कक्षा के एक छात्र के बैंक खाते में अचानक 87 करोड़ रुपये आ गए। यह घटना मंगलवार, 18 दिसंबर 2024 को हुई।

और छात्र उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का खाताधारक है। पैसे आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर बाद पैसे खाते से गायब हो गए और खाता फ्रीज भी कर दिया गया। बैंक के चेयरमैन ने मामले की जांच की बात कही है।

बिहार के चंदनपट्टी गांव में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम के बेटे के बैंक खाते में अचानक 87 करोड़ 65 लाख 43 हजार 210 रुपये आ गए। यह लड़का सातवीं कक्षा में पढ़ता है। जब उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सभी लोग हैरान थे। लेकिन कुछ ही देर में सारे पैसे खाते से गायब हो गए। खाता भी फ्रीज हो गया।

गांव के ही शेखर कुमार ने बताया कि मोहम्मद इस्लाम के बेटे के खाते में करोड़ों रुपये आए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद ही सारे पैसे गायब हो गए और खाता बंद हो गया। मोहम्मद इस्लाम का बेटा जैसे ही बैंक पहुंचा, उसे पता चला कि खाते में पैसे नहीं हैं। परिवार ने अभी तक किसी से शिकायत नहीं की है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि पैसे किसने और कहाँ से भेजे थे। इस घटना की पूरे इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी रकम एक छात्र के खाते में आने से हड़कंप मच गया। लगातार सवाल उठने पर सकरा शाखा के मैनेजर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। छात्र और उसके पिता ने भी मोबाइल बंद कर लिया है। वे डरे हुए हैं। चंदनपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया सोहन प्रसाद ने बताया कि छात्र सीएसपी से पैसे निकालने आया था।

और सीएसपी संचालक ने बैलेंस चेक किया तो 87 करोड़ रुपये दिखे। हमें भी जानकारी मिली, लेकिन खाता बंद था। इसलिए उस खाते से कोई लेन-देन नहीं हो सका। छात्र का परिवार बहुत डरा हुआ है। पैसे कहां से और किसने भेजे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। एक छात्र के बैंक अकाउंट में इतनी बड़ी रकम कैसे आ गई, अब इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही अब कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here