आंखों का धुंधलापन कर रहा परेशान, तो खाना खाने के बाद करिये ये उपाय

0
128

किसी भी व्यक्ति के लिए आंखों की कमजोरी काफी खतरनाक है। अगर इसे सही करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो धुंधलापन गंभीर हो सकता है। आजकल तो बच्चे-बच्चे को नजर का चश्मा लगा हुआ है।

और अब आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. तंमय गोस्वामी ने नजर तेज करने के इस उपाय के बारे में बताया है। साफ देखने के लिए चश्मा लगाने से मदद मिलती है। लेकिन अगर इसे पूरी तरह ठीक करना चाहते हैं तो डॉक्टर ने आयुर्वेदिक उपाय करने की सलाह दी।

इसके साथ एक्सपर्ट ने कहा कि नजर का धुंधलापन दूर करने का एक ही तरीका है, जो कि खाना खाने के बाद आंखों पर हाथ रखना है। आंखें कमजोर होने के लक्षण क्या हैं? आंखों की कमजोरी कई संकेत देती है। जैसे नजर धुंधली पड़ना, बीच-बीच में साफ दिखने में परेशानी, सिरदर्द, लाइट के आसपास रंग-बिरंगा घेरा दिखना, रात में कम दिखना, भेंगापन, आंखें सूखना, आंखों में चौंध पड़ना, आंख में दर्द, लाल होना आदि।

इसके साथ ही डॉ. तंमय ने एक श्लोक का हवाला देते हुए कहा कि भोजन के बाद दोनों हाथों की हथेली को आपस में तेज-तेज रगड़ें।. इसके बाद इन्हें आंखों पर लगाएं। हथेलियों की गर्मी को आंखों पर महसूस करें और ऐसा दो-तीन बार करें। ऐसा करने से आंखों के धुंधलेपन या अंधापन की संभावना कम होती है।इसके साथ ही विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन ई,कैरोटेनोइड,फ्लेवेनोइड,सेलेनियम का सेवन अवश्य करें।

और इसके साथ ही फैटी एसिडगाजर, पालक, अंडे का पीला भाग आई हेल्थ के लिए विटामिन ए देता है। इसके अलावा ब्रोकली, संतरा आदि से विटामिन सी ले सकते हैं। बाकी पोषक तत्व लेने के लिए बादाम, सूरजमुखी के बीज, डार्क चॉकलेट, आड़ू, नट्स आदि भी जरूर खाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here