Kanpur News: उर्सला अस्पताल के ICU वॉर्ड में हुई फायरिंग, जानिए वजह

0
160

उर्सला अस्पताल के आईसीयू में देर रात फायरिंग की गई। निष्प्रयोज कॉलोनी के एक शख्स ने गोली चलाई जो नर्सिंग स्टेशन के पास जाकर गिरी। अब गनीमत रही कि मौके पर नर्सिंग स्टाफ मौजूद था नहीं तो बहुत ही बड़ा हादसा हो सकता था।

इसके अलावा पुलिस ने मौके से गोली के निशान और खोखा बरामद किया है। आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश भी दी जा रही है। गनीमत रही कि मौके पर नर्सिंग स्टाफ आईसीयू में मरीजों की देखरेख कर रहा था, नहीं तो बड़ी अनहोनी होती।

इसके बाद जानकारी पर अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि स्टाफ की सूचना पर पुलिस को 112 पर शिकायत की गई, जिसके बाद मौके पर गोली के निशान ओर गोली का खोखा बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि निष्प्रयोज कॉलोनी में पुलिस ने दबिश दी और कॉलोनी में रहने वाले एक आरोपित को पुलिस ने घर से ही पकड़ लिया। लेकिन आरोपित कपड़े पहनने के बात करते हुए पीछे वाले गेट से मोके से भाग गया। अब पुलिस आरोपित की पकड़ में दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here