Kanpur : माता-पिता के ईसाई धर्म अपना लेने से, दुख्यारे बेटे ने छोड़ा घर, जानिए उसका दर्द भरा किस्सा

0
88

माता-पिता के ईसाई धर्म अपना लेने से दुख्यारे बेटे ने घर छोड़ दिया। पांच दिनों पहले हुई इस घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार ने तीन दिन पहले किशोर के लापता होने पर मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस अब किशोर की तलाश कर रही है। मतांतरण को लेकर माता-पिता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन मोहल्ले में चर्चा है कि परिवार ने करीब तीन महीने पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि किशोर के घर से जो पत्र मिला है उसमें किसी धर्म का जिक्र नहीं है, लेकिन थाना पुलिस ने जो जांच की है।

उसमें बताया गया है कि किशोर के माता-पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया है।भौंती कस्बे में रहने वाला यह परिवार मूलरूप से जौनपुर के मड़ियावा क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार के मुखिया ठेले पर कपड़ा बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा 17 साल और 13 साल उम्र के दो बेटे हैं।

इसके अलावा बड़ा बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। परिवार किराए के मकान में रहता है। बड़ा बेटा 14 दिसंबर को सुबह चार बजे स्कूल का खाली बैग और जैकेट लेकर कहीं चला गया। 16 दिसंबर को मां की तहरीर पर छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन परिवर की ओर से कोई भी मदद नहीं मिली।

अब इसी बीच गुरुवार को एक पत्र पुलिस के संज्ञान में आया। पत्र में किशोर ने लिखा है कि मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। मैं इस धर्म में बिल्कुल भी नहीं रह सकता। मुझे इस धर्म में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। अपने धर्म बदलकर सब कुछ पा लिया, लकिन आप लोगो ने मुझे खो दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here