सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को नहलाने से बढ़ सकती है परेशानी, जानिए क्‍या है डॉक्‍टर की राय

0
144

अगर नवजात शिशु या छोटे बच्‍चों को सर्दी-जुकाम हो जाए, तो पेरेंट्स यह सवाल जरूर करते हैं क्‍या इस दौरान बच्‍चे को नहलाना चाहिए? लकिन जगदम्‍बा बेबी केयर से डॉक्‍टर मनोज मित्तल ने इस विषय पर एक वीडियो शेयर कर के बताया है।

अगर ठंड के मौसम में बच्‍चे को सर्दी-जुकाम होने पर भी उसे नहलाना चाहिए या इससे सर्दी बढ़ सकती है। डॉक्‍टर का कहना है कि सर्दी के मौसम में भी बच्‍चे को रोज नहलाना चाहिए। जुकाम होने पर नहलाना उसके लिए एक तरह का ट्रीटमेंट है।

और नहलाने से बच्‍चे की नाक, गला और छाती साफ हो जाएगी। इससे आपको बच्‍चे को स्‍टीम देने की जरूरत नहीं रहेगी। तो डॉक्‍टर का कहना है कि जुकाम या सर्दी होने पर भी बच्‍चे को नहलाया जा सकता है।

अगर आपका बच्‍चा बीमार भी है, तो आपको उसके नहाने के रूटीन में बाधा नहीं लानी चाहिए बल्कि उसके पानी के संपर्क में ज्‍यादा से ज्‍यादा रखना चाहिए।

वहीँ येदितेपे यूनिवर्सिटी हॉस्‍पीटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पेरिहान कोबानोग्लु सफ का कहना है कि शरद ऋतु और उसके बाद सर्दियों के मौसम में हर साल बच्चों में श्वसन संक्रमण देखा जाता है।

इनमें से अधिकांश संक्रमण ऊपरी श्वसन मार्ग के संक्रमण होते हैं जो वायरस के कारण होते हैं। ये फ्लू और सर्दी का प्रमुख कारण भी बनते हैं।

इसके अलावा कमरे को गर्म रखें ताकि आपके बच्चे को ठंड न लगे। ठंड से बचने के लिए अपने बच्चे को जल्दी से नहलाएं।

तापमान जांचने के लिए पानी में अपनी कोहनी डालकर देख सकते हैं। पानी का तापमान लगभग 100° फारेनहाइट (F) या 37.8° सेल्सियस (C) रखें। और पानी गर्म नहीं बल्कि गुनगुना होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here