South Korea में वर्ष के अंत में बड़ा प्लेन हादसा; जेजू एयर की फ्लाइट में उतरते समय लगी आग, 179 यात्रियों की मौत की आशंका

एयरलाइंस जेजू एयर में सुबह लगभग 9:03 बजे मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई। इस हादसे में 179 यात्रियों की मौत की आशंका बताई जा रही है।

0
111
Pic. Internet

Jeju Air flight caught fire: 2024 दिसंबर का अंत दक्षिण कोरिया के लिये दुखद हुआ। एयरलाइंस जेजू एयर में सुबह लगभग 9:03 बजे मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई। इस हादसे में 179 यात्रियों की मौत की आशंका बताई जा रही है। विमान हादसे में 120 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, बाकी अन्य लोग बचें हों इसकी आशंका कम ही मानी जा रही है।

Vedio

जेजू एयर के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) किम ई-बे ने मुआन हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हम भी संबंधित सरकारी एजेंसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

फ्लाइट नंबर 7C2216 बनी आग का गोला
जेजू एयर के सीईओ किम ई-बे ने माफीनामे में लिखा कि ‘सबसे पहले, हम उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्होंने जेजू एयर पर भरोसा किया। हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और माफी मांगते हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। कारण चाहे जो भी हो, सीईओ के रूप में, मैं इस घटना के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस करता हूं।

120 लोगों की मौत की पुष्टि
मुआन हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 179 लोगों के मारे जाने की खबर है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here