एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपके भी हैरत जदा हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटी चलाते वक्त एक शख्स अचानक से बेहोश हो जाता है।
और इस बीच उसे कुछ लोग स्कूटी से नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाने लगते हैं, लेकिन जब स्कूटी सवार शख्स का हेलमेट खोलते हैं, तो अंदर का नजारा देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूटी सवार शख्स के हेलमेट के अंदर एक बेबी कोबरा छिपा हुआ बैठा है, कोबरा को देखकर लोग भी दंग रह जाते हैं और बिना समय खराब किए प्रोफनल स्नैक हैंडलर्स को मौके पर तुरंत बुलाते हैं, जो बड़ी ही सावधानी से हेलमेट से सांप को बाहर निकाल देता है।
और अब यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हैरानी होना बहुत ही लाजिमी है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘यह दक्षिण भारत का वीडियो है एक कोबरा का बच्चा हेलमेट में छिपा हुआ था और व्यक्ति के सर में काट भी लिया।
और जब भी आप हेलमेट पहने तो एक बार हेलमेट को ठोक कर झाड़ कर ही पहने, जैसा कि हम सभी जानते ही हैं कि, कोबरा सांप से भी अधिक विषैला बेबी कोबरा होता है, जो अक्सर हेलमेट, जूते या फिर किसी भी सामान के अंदर छिप जाते हैं। और यही वजह है कि, अक्सर किसी भी सामान को अच्छे से झाड़कर ही पहनने की सलाह दी जाती है।