Rajsthan : अब टूट रही जीवन की डोर, बोरवेल में फंसी साढ़े तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

साढ़े तीन साल की बच्ची चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी, तब से ही वह उस बोरवेल में फंसी हुई है।

0
190

एक साढ़े तीन साल की बच्ची चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी, तब से ही वह उस बोरवेल में फंसी हुई है। हालांकि तब से ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी लगातार चल रहा है और बच्ची को बचाने की कोशिश भी की जा रही है, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद बच्ची के जीवन की आस टूटती जा रही है।

और आठ दिन से बोरवेल में एक साढ़े तीन साल की बच्ची चेतना फंसी हुई है, उसे बाहर निकालने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी की जा रही है। चेतना को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम भी लगातार कोशिश कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

और अब चेतना तक पहुंचने के लिए एक सुरंग का निर्माण भी किया जा रहा है, NDRF के अधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लेंगे। बोरवेल में फंसी चेतना को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन ठोस चट्टान को काटने में कठिनाइयों के बावजूद भी लगातार चल रहा है।

इसके अलावा एनडीआरएफ अधिकारियों के मुताबिक सोमवार तक काम पूरा होने की उम्मीद है, एनडीआरएफ टीम के प्रभारी योगेश कुमार मीना ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन का आज आठवां दिन है। बोरवेल में फंसी चेतना तक पहुंचने के लिए एक सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन ठोस चट्टान की वजह हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

और चट्टान को काटना बहुत मुश्किल है, लेकिन बचाव कार्य लगातार चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही चेतना को बचा लेंगे। लगभग आधा काम हो चुका है और हम इसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे।

और वहीं कोटपुतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि चेतना तक पहुंचने के लिए सुरंग के निर्माण में सुरंग मार्ग के चट्टानी इलाकों की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। और इसके अलावा, सुरंग के ऊपरी और नीचले तापमान में काफी अंतर भी मुश्किलें पैदा कर रहा है।

ये भी बता दें कि कल्पना ने कहा कि हम सुरंग का निर्माण कर रहे हैं, चुनौती बढ़ गई है क्योंकि सुरंग का रास्ता काफी पथरीला है। सुरंग के ऊपर और नीचे के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर है। हमारे पास जितने भी ऑप्शन हैं। हम उन पर विचार किया जा रहा है और चर्चा की जा रही है।

इसके अलावा सबसे अच्छे औजार मुहैया कराए गए हैं, अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात यानी 26 दिसंबर को रेस्क्यू ऑपरेशन एक अहम पॉइंट पहुंचा, जिसमें बी-प्लान को लागू किया गया और बोरवेल के पास में छेद में एक पाइप उतारा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here