नए साल के जश्न पर शराब पीने के मामले में पहले नंबर पर रहा ये राज्य, तीसरे नंबर पर रही दिल्ली

0
186

नए साल के मौके पर भारतीयों ने शराब पीने का एक नया ही रिकॉर्ड बनाया, देश में नए साल पर सबसे उत्तर प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।

वहीं, दिल्ली में करीब 400 करोड़ की शराब बिकी हुई है। और दिल्ली ही नहीं देश और दुनिया के लोग भी नए साल के मौके पर हजारों करोड़ की शराब पी गए हैं, देश में शराब पीने के मामले में लोगों ने एक नया मकाम हासिल किया है।

इसके अलावा कर्नाटक में 308 करोड़ की शराब की ब्रिकी हुई है, वहीं, तेलंगाना के लोग भी किसी मामले में पीछे नहीं रहे यहां के लोगों ने नए साल पर करीब 402 करोड़ रुपये की शराब गटक ली।

इसी के साथ ही केरल में 108 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। वहीं, ऑनलाइन एप्स पर चकना के तौर पर आलू भुजिया, चिप्स और आइस क्यूब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई हैं। उत्तराखंड में भी नए साल पर बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया गया।

यहां इस साल करीब 15 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा शराब की देहरादून और नैनीताल जैसे टूरिस्ट प्लेस पर हुई, उत्तराखंड में एक दिन के शराब बेचने के लिए कुल 600 बार लाइसेंस जारी किये गए थे, जिनमें 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां भी बेची गईं हैं।

और इसी के साथ उत्तर प्रदेश ने भी शराब पीने के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, यहां नए साल के मौके पर करीब 600 करोड़ की शराब बिकी है। इतना ही नहीं अकेले नोएडा में दो दिनों में 16 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की तुलना में बहुत ही ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here