आसमान पर छाया कोहरे का पहरा, और यूपी में ठंड छुटा रही कंपकंपी, जानिए आज कहां मौसम रहेगा कैसा

0
247

साल के पहले दिन ही दिल्ली-एनसीआर में जहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहा, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का लुफ्त सैलानियों ने खूब उठाया।

मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर के साथ घने कोहरे की संभावना जताई है।

और वहीँ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड लोगों को और परेशान कर सकती है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

आज दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया था। नए साल के आगाज पर भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड भी रही। बुधवार को दिनभर शीतलहर का असर देखने को मिला।

दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली जरूर लेकिन उसका कोई असर ठंड पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा। आज दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। इसके अलावा दिनभर बर्फीली हवाएं भी चलेंगी।

इसके अलावा कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है और घाटी में एक बार फिर बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर क्षेत्र में बुधवार से एक के बाद एक कुल दो बार पश्चिमी विशोभ का लगातार प्रभाव पड़ने की मुख्य संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ एक से दो जनवरी तक जम्मू कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।

और राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्था में तापमान में गिरावट की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कोहरा भी छाया हुआ है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया जा रहा है।

और वहीँ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दो-तीन दिन से शीतलहर जारी है। राजधानी लखनऊ में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आज भी मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के जिलों में शीतलहर और कोहरे की संभावना भी जताई है।

आईएमडी के मुताबिक आज मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में शीतलहर लगातार चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here