पोस्टमार्टम हाउस में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला, शव के पैर कपड़े से बांधकर घसीटते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे

0
79

मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शव के पैरों को कपड़े से बंधकर दो लोग जमीन पर घसीटते नजर आ रहे हैं। और वायरल वीडियो का संज्ञान झांसी पुलिस ने लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बता दें कि पोस्टमार्टम कराने की एक प्रक्रिया है। इसके लिए पुलिस व्यवस्था में शव को सीलबंद कर पोस्टमार्टम हाउस तक ही पहुंचाया जाता है और पोस्टमार्टम के बाद शव को सीलबंद कर पुलिस के सुपुर्द या परिजनों के सुपुर्द किया जाता है।

लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के होश ही उड़ गए। और सभी का कहना है कि शव के साथ कोई इस तरह की अमानवीयता कैसे कर सकता है? शव को भी सम्मान के साथ अंतिम प्रक्रिया तक पहुंचने का हक होना चाहिए।

लेकिन वीडियो में लोग जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, वह शव को किसी ट्रॉली बैग की तरह ही खींचे लिए जा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और लोगों ने इसे शव की नहीं बल्कि मानवता की मौत बताया।

वीडियो में जिस तरह से दो शख्स शव को बेरहमी से कपड़े से बांधकर खींच रहे हैं वो देखने भर से ही आपके रोंगटे ही खड़े हो जाएंगे और आप ऊपर वाले से लंबी उम्र की दुआ करने लगेंगे।

वहीं समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक पर पोस्ट करते हुए ये भी लिखा, योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार में ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं के बीच इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर अब मुख्य रूप से सामने आई।

झांसी के पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारियों ने शव के पैरों को कपड़े से बांधकर उसे जमीन पर घसीटते हुए ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here