अब 17 जनवरी को डबल धमाका कर सकती है अल्‍लू अर्जुन की यह फिल्‍म

0
156

अब 17 जनवरी को डबल धमाका कर सकती है अल्‍लू अर्जुन की यह फिल्‍म, और अल्‍लू अर्जुन की ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर ‘पुष्‍पा 2: द रूल’ का जलवा 40 दिन बाद भी कायम है।

एक तरफ जहां ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’ जैसी नई रिलीज फिल्‍मों की बॉक्‍स ऑफिस पर सांस अटक रही है। और वहीं ‘पुष्‍पा 2’ ने अपने छठे सोमवार को भी करोड़ रुपये में कारोबार किया है।

इसके अतिरिक्त 40वें दिन की कमाई के लिहाज से यह शाहरुख खान की ‘जवान’ से भी बेहतर स्‍थ‍िति में है। जबकि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्‍त्री 2’ से जरूर पिछड़ गई है। हालांकि, शुक्रवार 17 जनवरी को यह फिल्‍म डबल धमाका कर सकती है।

ये भी बता देइ कि ‘पुष्‍पा 2’ देश में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म बन चुकी है। अकेले हिंदी में इसने 802 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई का इतिहास ही रचा है।

इस बीच मेकर्स फिल्‍म में 20 मिनट का एक्‍सट्रा फुटेज जोड़कर रीलोड वर्जन रिलीज करने वाले हैं। शुक्रवार, 17 जनवरी को Pushpa 2: The Rule Reloaded वर्जन रिलीज होगा। इसी दिन ‘नेशनल सिनेमा लवर्स’ डे की भी घोषणा की गई है, जब मल्‍टीप्‍लेक्‍स में 99 रुपये में टिकट मिलेंगे।

यानी ‘पुष्‍पा 2’ के पास 17 जनवरी को डबल धमाका करने का मौका बभी मिला है।और सोमवार को ‘पुष्‍पा 2’ ने देश में 1.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह फिल्‍म की अब तक की सबसे कम कमाई है।

एक दिन पहले रविवार को इसने 2.35 करोड़ रुपये ही कमाए थे। अल्‍लू अर्जुन, रश्‍म‍िका मंदाना और फहाद फासिल की इस फिल्‍म ने 40 दिनों में देश में कुल 1221.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

और पुष्‍पा 2′ के वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो इसने 40 दिनों में 1727 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों की लिस्‍ट में ‘पुष्‍पा 2’ अभी तीसरे नंबर पर है।

इस लिस्‍ट में 2070.30 करोड़ की कमाई के साथ आमिर खान की ‘दंगल’ टॉप पर है। जबकि करीब 1788.06 करोड़ का ग्रॉस बिजनस करने वाली ‘बाहुबली 2’ दूसरे नंबर पर है।

जाहिर तौर पर मेकर्स की कोश‍िश यही है कि ‘पुष्‍पा 2’ लाइफटाइम वर्ल्‍डवाइड कमाई में प्रभास की फिल्‍म को ही पिछाड़ दें, हालांकि इसके लिए अभी भी करीब 61.06 करोड़ रुपये की दरकार और ी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here