सोशल मीडिया पर मुस्लिम देश में 9 साल की बच्ची के गर्भवती होने का दावा, जानिए जाँच में दावा क्या निकला

0
122

सोशल मीडिया पर मुस्लिम देश में एक छोटी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे शेयर करते हुए यूजर्स दावा भी कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रही बच्ची महज 9 साल की है और वो प्रग्नेंट है।

उसकी गलती बस ये है कि वो मुस्लिम देश में पैदा हुई है। इस वीडियो को काफी यूजर्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है।

और जब ने वायरल वीडियो को रिवर्स इमेज के जरिए चेक किया तो Nahal नाम की एक बच्ची का अकाउंट मिला जिस पर वायरल वीडियो पिन किया गया हुआ है।

Nahal की प्रोफाइल में इस वीडियो को 20 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। जिसमें उसके पेट को देखकर दावा यह किया गया कि वो गर्भवती है।

हालांकि जब हमने उसके पुराने पोस्ट देखें तो उसमें एक और वीडियो भी मिली। जिसमें वो प्रेग्नेंट महिला होने का नाटक कर रही है।

और फिर उसके बाद टीम को 11 अक्टूबर का वीडियो भी मिला। जिसमें बच्ची आम बच्ची की तरह लग रही है। इस वीडियो से साफ हो गया कि बच्ची प्रेग्नेंट नहीं हैं।

और सोशल मीडिया पर 9 साल की बच्ची के गर्भवती होने का दावा जाँच पड़ताल में पूरी तरह से फेक निकला है। बच्ची ईरान की है और उसे इन्फ्लुएंसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here