मूली के अंदर एक ऐसी ताकत होती है जो पेट की कई बीमारियों को खत्म कर सकती है। यहां तक कि वर्धान आयुर्वेदिक एंड हर्बल मेडिसिन के एमडी सुभाष गोयल ने इसे एसिडिटी का रामबाण तक कह दिया है।
लेकिन इसके लिए मूली को सही तरीके से खाना जरूरी है। इस तरीके को अपनाने से इसे खाने के बाद बनने वाली गैस और डकार से भी छुटकारा मिल जाएगा।
इसके साथ ही सुभाष गोयल हेल्थ शो की यूट्यूब वीडियो में सुभाष गोयल ने बताया कि यह छोटा सा काम 1 महीने में दवाई खाए बिना एसिड रिफ्लक्स को ठीक कर देगा। अगर मूली को रातभर एक चीज डालकर रख दिया जाए तो यह औषधि की तरह काम करती है।
मूली का छिलका उतार लें। उसको काटकर छोटे टुकड़े बना लें। इस पर सेंधा नमक लगाकर एक जाली वाले बर्तन में रख दें। रातभर ऐसे रखने से सारा पानी नीचे टपक जाएगा। सुबह साफ पानी में अच्छे से धोकर खा लें।
और फिर मूली के जो तत्व गंदी गैस, डकार का कारण बनते हैं, वो इस पानी के जरिए बाहर टपक जाते हैं। इसके अंदर सेंधा नमक के मिनरल्स भी आ जाते हैं। इस तरह यह एक दवा की तरह काम करती है और केवल 3-4 दिन में आराम देने लगती है और एसिड रिफ्लक्स को बंद कर देती है।