Kanpur : आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक, झुंड ने योगा टीचर पर कर दिया हमला, स्कूटी से गिरकर हुई मौत

0
157

आवारा कुत्तों के झुंड ने एक योग शिक्षिका पर हमला कर दिया जिससे उनकी मोके पर ही मौत हो गई। वह स्कूटी से जा रही थीं और हेलमेट नहीं पहने हुए थीं।

सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है और नगर निगम द्वारा उठाए गए कदम अपर्याप्त हैं।

सड़कों पर घूम रहे कुत्तों के झुंड जानलेवा बन रहे हैं। काकादेव के नवीनगर में मंगलवार रात कुत्तों ने स्कूटी से जा रहीं योग शिक्षिका पर हमला कर दिया।

वह हड़बड़ा गईं और स्कूटी समेत गिर गईं। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, और सिर में चोटें आने से उनकी मौत हो गई।

इसके अलावा नगर निगम कुत्ते पकड़ता तो है, लेकिन नसबंदी कराने के बाद छोड़ देता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरके निरंजन से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

एकाएक बड़ी संख्या में कुत्ते पास आने से वह हड़बड़ा गईं और स्कूटी से उनका नियंत्रण छूट गया। वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं।

उनके सिर से खून बहने लगा। लोगों ने उन्हें उठाया और आसपास के हास्टलों में रहने वाले छात्र पास के नर्सिंगहोम ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काकादेव पुलिस को सूचना दी गई।

अगर आप दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना बेहद जरूरी है। इसकी वजह से गिरने पर हेड इंजरी की संभावना न के बराबर रहती है। अक्सर वाहन सवार इसका उपयोग नहीं करते हैं। यह अत्यधिक आवश्यक है।

योग शिक्षिका अगर हेलमेट लगाए रहतीं तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस की ओर से साल भर में करीब दो लाख लोगों का हेलमेट न पहनने पर चालान हुआ है। इसके बावजूद भी दोपहिया वाहन सवार बिल्कुल भी जागरूक नहीं हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here