आज नया इनकम टैक्स बिल, लोकसभा में पेश हो सकता है, कैबिनेट द्वारा मिल चुकी है मंजूरी।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “राहुल गांधी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे हर विषय में राजनीति ढूंढते हैं।
मणिपुर के मामले में केंद्र सरकार ने पूरी तरह से संज्ञान लिया हुआ है और सभी आवश्यक कदम केंद्र सरकार उठा रही है लेकिन यह बहुत अफसोस की बात है कि वे हर मुद्दे पर अपने बचकानेपन का परिचय देते हैं… कांग्रेस और राहुल गांधी बहुत तेजी से पूरे देश में अपनी राजनैतिक जमीन खोते जा रहे हैं… इसलिए वे उन मुद्दों पर भी राजनीति करते हैं जिन पर कुछ समझदारी का परिचय देना चाहिए।”
इसके अलावा आज संसद में बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही होगी। लोकसभा में आज नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जा सकता है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को इस बिल को मंजूरी दे दी। यह बिल टैक्सेशन सिस्टम में सुधार के लिए एक बड़ा सुधार ला सकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद आज संसद कार्यवाही का पहला दिन है। ऐसे में बीजेपी सांसद सदन में विपक्ष को घेर सकते हैं। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही से जुड़े बड़े अपडेट यहां जानिए
और लोकसभा में नेता विपक्ष ने महाराष्ट्र चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। राहुल के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा जब उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो वे चुनाव आयोग, ईवीएम पर उंगली उठाना शुरू कर देते हैं।
यूपी के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने डिपोर्टेशन मामले में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह भारत का अपमान किया है वह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह सब भारत में बढ़ती हुई बेरोजगारी के कारण हुआ है। विदेश मंत्री ने जिस तरह से बातों को घुमाने का प्रयास किया था।