आतिशी ने अब पुछा सवाल, इंतज़ार कर रही महिलाएं 2500 रुपये का मैसेज आखिर कब आएगा

0
131

आतिशी ने अब पुछा सवाल, इंतज़ार कर रही महिलाएं 2500 रुपये का मैसेज आखिर कब आएगा। फिर आतिशी चुनाव से पहले बीजेपी के उस वादे की बात कर रही थीं, जिसमें उसने कहा था कि दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद वो यहां की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी।

इसके साथ ही आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो डाल कर लिखा, “दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। और आज दिल्ली की सब महिलाएं अपने फ़ोन को ताक कर इंतज़ार भी कर रही हैं कि 2500 बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फ़ोन पर कब आएगा। “

इसके साथ ही आतिशी ने कहा, “पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को वादा किया था कि आठ मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि भी आएगी। ” दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री भी पूर्ण रूप से बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here