दिल्ली सरकार ने महिलाओं से जुड़ा बड़ा वादा शनिवार को पूरा कर दिया। शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इसी के साथ ही योजना का लाभ लेने के लिये नियम भी पूरे करने होंगे।
ये भी पढ़ें: UP : जानिए अब कौन बनेगा भाजपा का अध्यक्ष, होली के बाद नए अध्यक्ष के नाम का हो सकता है ऐलान
दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। योजना लॉन्च करते हुए जूपी नड्डा ने कहा कि मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।


