आज एमपी का बजट मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्यप्रदेश विधानसभा में नए वित्तीय वर्ष के लिए मध्य प्रदेश का बजट भी पेश करेंगे।
और इस बजट के जरिए प्रदेश की मोहन यादव सरकार हर वर्ग को साधने की पूर्ण कोशिश करेगी। प्रमुख रूप से इस बजट में महिलाओं, किसानों, गरीबों व युवाओं पर फोकस रहने का पूर्ण अनुमान है।
और ये भी माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार का ये बजट 4 लाख करोड़ तक का भी हो सकता है। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना से मोहन यादव सरकार पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है।
और सराकार इस योजना के लिए लगातार कर्ज ले रही है। और वहीं बजट में इस योजना को लेकर विशेष प्रावधान हो सकते हैं।
दरअसल, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मिली जानकारी के अनुसार , ” ये योजना चलती रहेगी। कांग्रेस को तकलीफ इस बात से होती है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। और हम महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान भी करेंगे। “