होली पर दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, जानें अपने इलाके में मौसम का हाल

0
237

होली पर दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

बारिश की चपेट में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब भी रहेंगे। और होली के दिन भी कई इलाके बारिश में भीगेंगे। और होली पर भी इसका प्रभाव रहेगा।

होली का त्योहार शुक्रवार 14 मार्च को है। होली पर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। और मौसम विभाग के मुताबिक, होली वाले दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका बनी हुई है, इनमें आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, मथुरा, बदायूं, बरेली जिले प्रभावित होंगे।

और इसके अलावा हरियाण, पंजाब और राजस्थान में भी होली के दिन बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक यहां बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 13 से 15 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की पूर्ण संभावना है।

हालांकि, बादल छाए रहेंगे और बारिश हल्की बूंदाबांदी वाली हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। और बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और इसके बाद मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।

और पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्म-ूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की पूर्ण संभावना है।

लेकिन इसके विपरीत गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में भीषण गर्म हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12-16 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here