कानपुर। वैसे तो पूरे शहर में होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। एतिहासिक रूप से कई चौराहों पर होलिका दहन होगा। दक्षिण क्षेत्र की जूही लाल कॉलोनी में भी 50 से अधिक जगहों पर होलिका सजाई गई हैं। यहां कुछ चौराहों पर वर्षों से होली धूम-धाम से मनाई जाती है। आज हम ऐसे ही कुछ चौराहों की होली की तस्वीरें लेकर आपके पास आएं हैं।
Holika Dahan 2025 Muhurt: भद्रा काल रात 11.26 बजे तक, जाने होली जलाने का शुभ मुहुर्त
नंबर 1: 11 ब्लॉक की होली 45 वर्षों से मनाई जा रही
11 ब्लॉक जूही लाल कॉलोनी की होली अपने आपमें एतिहासिक है। यहां पिछले 45 वर्षों से होलिका दहन हो रहा है। आपसी भाई चारे के साथ यहां हर वर्ष होली मनाई जाती है। इस वर्ष भी पर्यावरण को ध्यान में रखकर होलिका उत्सव मनाया जा रहा है। यहां होली के बीच में होलिका और प्रहृलाद की मूर्ति आकर्षण का केंद्र है। इस होली का आयोजन में पप्पू शुक्ला, संत सिंह, राजीव कपूर, जसवंत सिंह, आशीष गुप्ता, अमर भल्ला, सोनू पांडे (तन्ने) भूपेंद्र सिंह, श्याम जी वर्मा, संजीव मिश्रा, राघवेंद्र सचान, मनोज शर्मा कर रहे हैं।

नंबर 2: 18 ब्लॉक की होली पूरी कॉलोनी में सबसे पुरानी
लेबर कॉलोनी में होलिका दहन की बात करें तो 18 ब्लॉक की होली सबसे पुरानी कही जाती है। कभी 10 ब्लॉक के बीच यह होली अकेले जलाई जाती थी। हालांकि मौजूदा समय में जनसंख्या बढ़ने के साथ ही होलिका दहन के आयोजनों की संख्या भी बढ़ गई है। इस होलिका की पूजन अर्चना करने दूर-दूर से लोग आज भी आते हैं। इस होलिकोत्सव का आयोजन रमेश भल्ला, अशोक, पप्पू मिश्रा, दिनेश , गोलू, अश्वनी शुक्ला, राजू श्रीवास्तव, संदीप आदि लोग करते हैं।

नंबर 3: 22 ब्लॉक की होली, होरियारों के लिये फेमस
22 ब्लॉक मंदिर के पास जलने वाली होली अपने आपमें मशहूर है। यहां होली के दूसरे दिन होरियारों की टोली एकत्र होती है। जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंग जमा देती है। इस होली की शुरुआत भले ही बाद में हुई पर कम समय में ही कॉलोनी में फेमस हो गई है। यहां होली का आयोजन बाजपेई फैमली, लाले फैमली, लालू आदि लोग करते हैं।

नंबर 4: 56 चौराहे का डीजे, होरियारों का गढ़
जूही लाल कॉलोनी में होली की बात करें तो 56 चौराहे पर सजने वाली होली अपने आपमें सबसे जुदा है। यहां हर वर्ष होली व रंगमेला के दिन होरियारों की टोली पहुंचती है। पूरी लाल कॉलोनी में सबसे बड़ा डांस का आयोजन भी यहीं होता है। कहा जाता है कि होरियारे कहीं भी होली जलाएं पर फिल्मी गीतों पर नाचने यहीं पहुंचते हैं। यहां होली का आयोजन पूर्व पार्षद संदीप जायसवाल, मनीष जायसवाल, राजा, मुनवा डिश वाले, मोनू गुप्ता, रोहित कनौजिया, समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग करते हैं।

नंबर 5: कुंआ चौराहे वाली होली भी कॉलोनी की शान
जूही लाल कॉलोनी में कुआं वाले चौराहे पर होने वाले होलिका उत्सव की धूम हर वर्ष रहती है। यहां होलिका को स्थानीय लोग बड़ी शानदार तरीके से सजाते हैं। रात में डांस होता है और होलिका दहन के साथ ही रंग उत्सव शुरू हो जाता है। यहां शशांक शुक्ला, राजन गुप्ता समेत स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजन किया जाता है।
