Gorakhpur : होली पर जमकर मचा धमाल, सीएम योगी ने रंगों के पर्व पर दिया ये संदेश

0
206

उत्तर प्रदेश में होली की खूब धूम मची हुई है। लोग अपने घरों और सड़कों पर उतरकर एक-दूसरे के साथ रंग-गुलाल की होली भी खेल रहे हैं।

रंगों के इस त्योहार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मना रहे हैं। होली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर भी पहुंचे हैं।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने श्रद्धालुओं के साथ बड़े धूमधाम से त्योहार को मनाया। इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में आए भक्तों के साथ फाग गाए। रंगों के त्योहार का आनंद लिया। सीएम योगी ने इस मौके पर सौहार्द्र का संदेश दिया।

सीएम योगी ने कहा कि सनातन एकता से ही देश अखंड रहेगा, प्रगति की राह पर आगे भी बढ़ेगा। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को लेकर कहा कि यह मतभेद को समाप्त करने वाला पर्व है।

सीएम योगी ने कहा कि होली का पर्व सनातन एकता का संदेश देने वाला ही पर्व है। होली मतभेद खत्म करने वाला पर्व है। सीएम योगी हर साल होली के मौके पर गोरखपुर में प्रवास करते हैं। यहां वे लोगों के साथ होली मनाते हैं।

इस दौरान सीएम योगी काला चश्मा लगाए दिखे। सुबह उन्होंने मोर और पशुओं के साथ भी समय बिताया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली का पर्व एकता का संदेश वाहक है।

सनातन धर्म लोगों को एक होने का संदेश देती है। हमारी आस्था का प्रतीक सनातन की खूबसूरती भी है। सनातन धर्म की भव्य संस्कृति को भव्य और दिव्य महाकुंभ के जरिए दुनिया ने देखा है।

महाकुंभ मेला में 66 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी भी लगाई। होली मतभेद खत्म करने का ही पर्व है। विरोधियों पर करारा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग सनातन को कोसते हैं। कोसने वालों ने सनातन की ताकत महाकुंभ में भी देखी है।

और सीएम योगी ने ये भी कहा कि होली समाज को जोड़ने का त्योहार है। सीएम ने कहा कि जहां धर्म होगा, वहीं सत्य होगा।

जहां सत्य है, वहीं विजय है। सीएम ने कहा कि हमें भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाना है। सनातन एकता से ही देश पूरी तरह से अखंड रहेगा। और अखंड और एकजुट होकर ही भारत विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here