संभल की शाही जामा मस्जिद की पर रंगाई-पुताई का काम हुआ शुरू, ASI टीम ने लिया था जायजा

0
132

इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की पुताई का काम अब शुरू हो गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम शनिवार को सर्वे के लिए पहुंची थी। रंगाई-पुताई का काम करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई का काम शुरू हो गया है।

और हाई कोर्ट के आदेश के तहत जामा मस्जिद के बाहरी हिस्से की पुताई होनी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मार्च को एएसआई को एक हफ्ते के अंदर मस्जिद में पुताई करने का काम पूरा करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद का मूल्यांकन भी किया। संभल जिला अदालत में मस्जिद पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील शकील वारसी ने बताया, संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई रविवार को शुरू हो गई है।

शाही जामा मस्जिद के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम दोपहर के आसपास मस्जिद में आई और इस बारे में चर्चा की कि मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई करने में कितने मजदूर लगेंगे और कितने सामान की जरूरत भी होगी।

और हाई कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद का मूल्यांकन भी किया। और इसके बाद शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने कहा था कि होली के बाद मस्जिद में पेंटिंग का काम शुरू हो जाएगा, जोकि 16 मार्च को शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here